Business Mantra : कम पैसों में बिजनेस की पब्लिसीटी कैसे करें - Business Mantra

Business Mantra : कम पैसों में बिजनेस की पब्लिसीटी कैसे करें

#businessmantra #smallbusiness #lowbudgetbusiness

बिजनेस को ब्रांड कैसे बनाएं? 


Business ko kaise promote kare : Business Brand कैसे बनाएं? : Business Mantra

आज हम जानकारी दे रहे हैं कम पैसों में बिजनेस की पब्लिसीटी कैसे करें

अपने बिजनेस को बढ़ाना है तो इसकी पब्लिसीटी भी जरूरी है। बिना पब्लिसीटी के कस्टमर के दिल में जगह बना पाना बहुत  मुश्किल है। प्रोडेक्ट की पब्लिसीटी के लिए एक अच्छा सा तरीका आपके पास होना चाहिए।

किसी भी प्रोडेक्ट की पब्लिसीटी के लिए कस्टमर के जरूरत को ध्यान में रख कर किया जाएं तो अधिक लाभ मिलता है। मार्केट को पकड़ने के लिए एक नई दुनिया तैयार करने की जरूरत होती है। जहां सारी दुनिया से अलग अपनी दुनिया तैयार करके खुद को बाॅस की तरह प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। फिर देखें मार्केट मेे आप सबसे अलग नजर आएंगे।

प्रोडेक्ट की जानकारी ऐसा हो जो उपभोक्ता के दिलो दिमाग पर स्थान बना सकते।

आपका प्रोडेक्ट कितना भी अच्छा क्यों न हो, उसकी खुबियों के बारे में उपभोक्ता के सामने अच्छी तरह से जानकारी नहीं देंगे तो उपभोक्ता के दिलो दिमाग पर स्थान नहीं बना सकते।

क्या आप जानते है? ‘कोलगेट’ हर वर्ग के हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय क्यों है? जब विज्ञापन में कहा जाता है यह जानेमाने डंेटिसों द्वारा प्रमाणित है। इससे लोगों का भरोसा कोलगेट पर हो जाता है। मार्केट में और भी टूथपेस्ट है पर उनके मुकाबले कोलगेट अपने प्रचार की वजह से लंबे समय से नंबर वन बना हुआ है।

‘स्वास्थ की सुरक्षा-डिटाल सुरक्षा’, ‘क्रैक क्रीम-फील गुड’, ‘साइकल अगरबत्ती - प्रार्थना होगी स्वीकार’, ‘फेना ही लेना’ जैसे विज्ञापनों ने उपभोक्ता के दिलो-दिमाग पर अपना असर डाल रखा है। उनकी बातों को भूलाने के लिए नया स्लोगन जो अधिक प्रभावशाली होगा। तब जाकर कस्टमर उस प्रोडेक्ट की ओर आकर्षित होगें।

प्रचार का सस्ता तरीका
    यह तो रही बड़े प्रोडेक्ट के पब्लिसीटी करने के तरीके की बात हम आते नए और कम पूंजी वाले अपने बिजनेस का प्रचार कैसे करें. प्रचार के अनेक सस्ते तरीके भी है, जिनके द्वारा आप लोगों के पास तक पहुंच सकते हैं।

शुरू में स्थानीय स्तर पर अपने उत्पाद का प्रचार कर सकते है। इससे खर्च कम होगा। मेहनत भी अधिक नहीं करनी पड़ेगी।
स्थानीय अखबार, पोस्टर, पम्पलेट, लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार कर सकते हैं। अनेक शहरों में तांगा, पैडल रिक्शा, आॅटो रिक्शा पर पोस्टर लगाकर शहर में घुमाने का चलन है। आमतौर पर यह सस्ता और उपयोगी भी है। स्थानीय लोगों का ध्यान इस ओर जल्दी आकर्षित होता हैं।

केबल टीवी के द्वारा प्रचार करें। छोटे-बड़े शहरों में केबल घर-घर पहुंच गए है। केबल पर स्ट्रीप एड दे सकते हैं। इससे हर तरह के लोगों में उत्पाद की पहचान बन सकती है।

बड़े छतरी पर आप अपने उत्पाद का नाम और खूबियां लिखकर, फुटपाथ पर बैठने वाले दुकानदारों को दें। छतरी द्वारा प्रचार के तरीके को छोटा न समझें।

कपड़े, ज्वलैरी, फुटवेयर, अंडरगारमेंट, विवाह के सामान आदि का बिजनेस होने पर माॅडलिंग शो का आयोजन करें। स्थानीय तौर पर इसे करवाने पर उतना खर्च नहीं होता है।

स्थानीय स्कूल, स्पोटर््स गू्रप से सम्पर्क कर उनके यूनीफार्म या जर्सी पर अपने ब्रांड का प्रचार करें। यह एक अच्छा तरीका है। इससे आप अपने उत्पाद को समझदार लोंगों के बीच पंहुचा सकते हैं।

म्युजिक शो का आयोजन कर प्रचार करें। ऐसे आयोजन छोटे शहरों में किया जाए तो काफी लाभ मिलता है। छोटे शहरों में म्यूजिक शो का काफी क्रेज है। इसे सुनने के लिए हर वर्ग के लोग आते है।
 
दुर्गा उत्सव, गणेश उत्सव, दीप उत्सव आदि का आयोजन कर प्रचार करें। धार्मिक उत्सव द्वारा प्रचार के कई उपाय है। आप देवी के पाण्डाल, गेट आदि का निर्माण करवा सकते हैं। मूर्ति की स्थापना करवाएं। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करें। ऐसे प्रोग्राम में अपने उत्पाद के नाम पर पुरस्कार दे सकते हैं।

अपने बिजनेस का लोगो या उत्पाद का नाम टी शर्ट पर प्रिंट करवाएं। कुछ लोगों को इस टी शर्ट पहना कर पब्लिक पैलेस पर खड़ा करके रखे।

पेन, कलैण्डर, डायरी, की-चेन, आदि पर अपने ब्रांड का नाम लिखकर मुफ्त में वितरित करें। टोपी, टी शर्ट, छतरी आदि पर अपने कंपनी का लोगो, उत्पाद का नाम आदि प्रिंट करवा कर लोगों में वितरित करवा सकते हैं। इमीटेशन ब्रेसलेट, नेकलेस आदि पर अपने उत्पाद का नाम प्रिंट करवा कर बाटें। यह सस्ता तरीका है, जो सस्ता होने के साथ लोगों में काफी लोकप्रिय भी। 

स्कूल में जीनियस, वादविवाद, जनरल नाॅलेज आदि प्रतियोगिता का आयोजन करवाएं। नाटक, डांस, म्यूजिक प्रतियोगिता भी करवा सकते है और अपने उत्पाद या कंपनी का प्रचार कर सकते हैं।

 शहर में स्र्पोट्स प्रतियोगिता करवाएं। स्थानीय स्र्पोट्स क्लब से सम्पर्क कर टीम को सुविधा मुहया करवाएं। उनके ड्रेस पर अपने लोगो प्रिंट करवाएं।

उत्पाद के प्रचार के लिए शहर में जगह-जगह बैनर लगाएं। दुकान पर छोटे स्टीकर या पाम्पलेट साइज के एड लगाएं। दुकान के ऊपर छोटे-बड़े र्बोड लगावा सकते हैं।

ऐसे लोगों को जोड़े जो आपके उत्पाद के बारे में हर किसी को बताएं। ऐसे लोग पब्लिक पैलेस, दुकान, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर आम लोगों के पास जाकर आपके उत्पाद के बारे में अच्छी होने की जानकारी दे।

वे बिना किसी औपचारिकता के प्रोडेक्ट के बारे में समझाएं। उनके समझाने का तरीका ऐसा हो कि वह कंपनी के प्रचारक न लगे। इससे पब्लिक के मन में प्रोडेक्ट के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

यदि आप कोचिंग इंस्ट्यूट, ट्यूशन, डे-केयर का बिजनेस शुरू करते हैं। आने वाले छात्रों को मुफ्त में बैग, राइटिंग पैड, रजिस्टर, डायरी आदि मुहया कराएं। इस पर अपने कंपनी का लोगों, नाम या पूरी पब्लिसीटी करवा कर दे सकते हैं। 
 
ऐसे अनेक उपाय हैं जिन्हें आप अपने अनुसार अपनाकर अपने उत्पाद का प्रचार कर सकते हैं, जो आपके उत्पाद को लोकप्रियता की शिखर पर ले जाएगा। (कॉपीराइट बिजनेस मंत्रा)



 Modeling Agency Business : Glamour ki duniya me rakhe kadam नए जमाने का नया बिजनेस