Hair Style हेयर स्टाइलिश में बनाए करियर - Business Mantra बिजनेस मंत्रा : सफलता की कुंजी

Hair Style हेयर स्टाइलिश में बनाए करियर

#businessmantra #businessideas #career

#businessmantra #businessideas #career dr.mk mazumdar
Hair Style हेयर स्टाइलिश में बनाए करियर


Hair Style हेयर स्टाइलिश में बनाए करियर | Business Mantra



Business Mantra Blogger में आपका स्वागत है. इसके  माध्यम से महिलाओं के लिए बिजनेस Business और करियर Career के बारे में जानकारी दे रही हूं. बहुत सारे ऐसे Business Ideas है जिसे महिलाएं घर बैठे (Ghar Baithe Business)  कर सकती है जिससे वह समय का सदुप्रयोग करके काफी पैसे कमा सकती है. यहां ऐसे ही Ghar Baithe Mahila / Women Business ideas के बारे में जानकारी दें रही हूं. इस Ghar Baithe Business शुरू कर पैसे कमा सकती है. यह बिजनेस ऐसे हैं जिनसे पहले ही दिन से ही कमाई Earning शुरू हो जाती है.

Women Business   Food Business     Business Ideas          Online Business                 Small Business            Grameen Business         Sarkari Business      

महिला बिजनेस आइडिया के अंतर्गत जानकारी दे रहे है घरेलू व कम पढ़ीलिखी महिलाएं हेयर स्टाइलिस्ट में बनाएं अपना करियर. 

फैशन और स्टाइल की जब बात होती है हेयर स्टाइल के बिना यह पूरी नहीं होती। यूथ हो या अधिक उम्र की महिलाएं स्टाइलिश लुक पाने के लिए वे तरहतरह की हेयरस्टाइल आजमाती है।





हेयरस्टालिस्ट में नाम और पैसा दोनों हैं। घरेलू और कम पढ़ीलिखी महिलाएं ब्यूटीशियन की तरह हेयर स्टाइलिस्ट बनकर काफी तरक्की कर सकती है। आज हेयर स्टाइलिंग एक हाॅट करिअर के रूप में उभर कर सामने आया है।

शहरों की बात छोड़ें आज छोटे -छोड़े कस्बांे में भी हेयर स्टायलिस्ट को पहचानने लगे हैं। ब्यूटीशियन की तरह हेयर स्टाइलिस्ट की काफी डिमांड बढ़ी है। शादी या तीज त्यौहार के मौका में महिलाएं भी सजने सवंरने लगी है।

Read This :-





आजकल गांव-गांव में ब्यूटी पार्लर खुल गए है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि गांव की महिलाएं भी अपनी खूबसूरती पर ध्यान देने लगी हैं।

गांव की महिलाएं सिर्फ मेनीक्यो-पेडीक्योर, फेशियल या मेंहदी करवाने के लिए ब्युटी पार्लर तो जाती है साथ ही साथ टीवी और फिल्म देखकर भी वे नए-नए स्टाइल में बालों को सवारने लगी है।

हेयर स्टाइलिस्ट बनने के लिए काफी मेहनत या पढ़ाई लिखाई की आवश्यकता नहीं होती है। एक हेयर स्टाइलिस्ट को अपने कस्टमर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसे ग्रूम करना होता है।

Home Made Business             Best Business Ideas              Franchisee Business      Low Budget              Manufacturind Business     Seasonal Business     Street Business    Mahila Business   



कस्टमर की उम्र, लुक, बालों की लंबाई व टैक्चर और उसके प्रोफेशन को ध्यान में रखकर बालों को स्टाइल देना होता है, जिससे उसकी खूबसूरती में और निखार आ जाएं।

जो महिलाएं कम पढ़ी-लिखी है या जो महिलाएं घर में रहकर कुछ नया करना चाहती है वह इस क्षेत्र में आ सकती है। इसके लिए वह अपने शहर के किसी ब्यूटी पार्लर से हेयर स्टाइल सीख सकती है। यहां फीस काफी कम होती है। 

Read This :-


 चाहे तो शहर के फेमस ब्युटीशियन के पास से इसे सीखें। वहां कस्टमर अधिक होने की वजह से आपको सीखने का अच्छा मौका मिलेगा। साथ ही अपना ब्युटी पार्लर व हेयरस्टाइल पार्लर खोलने पर उनके ब्रांड का लाभ मिलेगा।

हेयर स्टाइलिंग कोर्स की फीस सरकारी व गैर सरकारी संस्थान में अलग-अलग होती है। कई योजनाओं के तहत इसे फ्री भी सीखा जाता है। प्रायवेट संस्थाओं जैसे हबीब, शहनाज़, वीएलसी जैसे संस्थाओं की फीस लाखों में होती है।

सरकारी संस्थाओं द्वारा और एनजीओ के सहयोग से भी समय-समय पर फ्री में ऐसे कोर्स करवाएं जाते हैं। शाॅप खुलवाने के लिए लोन या सहायता राशि या फिर नौकरी की भी व्यवस्था की जाती है। ऐसी सूचना मिलते ही उसका लाभ अवश्य लें।







अधिक पढ़ीलिखी महिलाएं भी डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करके अपना भविष्य संवार सकती है। ऐसे कोर्स की अवधि सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में तीन माह से तीन साल की हो सकती है। 

New Business Idea   Business Tips   फ्रूड बिजनेस Food business,  Women Business,  1000 रूपए से शुरू    हजार में खड़ा करें करोड़ों का बिजनेस     10 हजार में शुरू करें बिजनेस

कोर्स में उन्हें बालों के बारे में तथा उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही साथ प्रेक्टिकल भी कराएं जाते हैं।

घरेलू महिलाएं जो इस क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहती है, अपने शहर के किसी ब्यूटी पार्लर में कम पैसों में इसे सीख सकती है। इसे सीखने के बाद कुछ समय तक किसी पार्लर में काम कर सकती है। 


Read This :-


सीखने के बाद स्वयं का पार्लर खोल सकती है, किसी ब्युटी पार्लर में काम कर सकती है या अपने घर से स्वतंत्र रूप में काम शुरू कर सकती है। 

एक अच्छे हेयर स्टाइलिश को नए हेयर स्टाइल के बारे में जानकारी होना, कस्टमर से बात करने का ढ़ंग, कस्टमर के इच्छानुसार हेयरस्टाइल देना, काम को लेकर तनाव न पालना जैसी बातें जल्दी तरक्की की ओर ले जाती हैं। (कॉपीराइट बिजनेस मंत्रा)